सोने से पहले गर्म पानी के साथ सिर्फ 2 लौंग खाएं, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ कई फायदे होंगे

सोने से पहले गर्म पानी के साथ सिर्फ 2 लौंग खाएं, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ कई फायदे होंगे

सेहतराग टीम

लौंग आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला भारतीय मसाला है जो न केवल किसी व्यंजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके पोषण मूल्य को भी बढ़ाता है। वैज्ञानिक रूप से सिज़ेगियम एनोमेटिकम के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद में लौंग का उपयोग इसके औषधीय गुणों के कारण लंबे से किया जा रहा है।

पढ़ें- कोरोना की दूसरी लहर से बचाव: WHO ने सुझाया क्या खाएं और क्या नहीं?

जब लौंग का उपयोग नियमित रूप से किया जाता है, तो लौंग आपको पेट की बीमारियों के साथ-साथ दांत और गले के दर्द से राहत प्रदान कर सकती है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल तनाव और आम पेट की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह छोटा मसाला पार्किंसंस रोग से बचाव करने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, थायमिन, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे अन्य एंटी-इंफ्लामेन्ट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण जैसे आवश्यक तत्व होते हैं।

लौंग का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका

बिस्तर पर जाने से पहले दो लौंग चबाकर एक गिलास गर्म पानी पीने से आपको इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

  • रात को लौंग का सेवन करने से कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है, यह आपके पाचन में भी सुधार करता है।
  • लौंग एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण हैं। इसमें एक प्रकार का सैलिसिलेट होता है जो मुंहासों को रोकने में मदद कर सकता है।
  • गर्म पानी के साथ लौंग का सेवन करने से दांत दर्द से राहत मिल सकती है। आप अपने दांतों पर एक लौंग भी रख सकते हैं, जहां आपको दर्द होता है।
  • लौंग गले की खराश और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • हाथ-पैर कांपने की समस्या से पीड़ित लोग समस्या से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले 1-2 लौंग का सेवन कर सकते हैं।
  • रोजाना लौंग का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है, जो समय की जरूरत भी है।
  • लौंग आपको खांसी, सर्दी, वायरल संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, साइनस और अस्थमा से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें-

हीमोफीलिया की सटीक पहचान और उपचार

केले के छिलके में छिपा है स्किन और बालों की समस्या का इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।